रहटगांव: हरदा: हरदा में स्वच्छता कर्मियों का पैर पखारकर सम्मान, रहटगांव सहित जिलेभर के बच्चे हुए शामिल।
आज 2 अक्टूबर लगभग 4 बजे गांधी जयंती के अवसर पर ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन शासकीय पीएमश्री महाविद्यालय हरदा के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में रहटगांव सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों और विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की।