बुढ़नपुर: अहरौला क्षेत्र के शंभूपुर की घटना को जातिगत विवाद बताकर भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर की घटना को जातिगत विवाद व तनाव बढ़कर भ्रामक सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है इस बात की जानकारी आज बृहस्पतिवार को तीन बजे पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने दी उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी