कुरई: NH-44 पर गौवंश सुरक्षा अभियान: हाईवे से हटाए मवेशी, पशु मालिकों को किया जागरूक
Kurai, Seoni | Sep 30, 2026 सिवनी। NHIT लखनादौन-मोहगांव-खवासा प्रोजेक्ट के तहत हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने NH-44 पर घूम रहे गौवंशों को सुरक्षित हटाकर रिफ्लेक्टिव सेफ्टी बेल्ट पहनाई। बुधवार को टीम ने ग्रामीणों और पशु मालिकों को गौवंशों को हाईवे पर खुला नहीं छोड़ने की समझाइश दी, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।