काराकाट: काराकाट के देव पंचायत की मुखिया सुचित्रा सिंह को मिला 'बेस्ट मुखिया' का सम्मान
Karakat, Rohtas | Sep 21, 2026 काराकाट प्रखंड के देव ग्राम पंचायत की मुखिया सुचित्रा सिंह को पंचायत में उत्कृष्ट कार्य एवं पंचायत के समग्र विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘बेस्ट मुखिया ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान से नवाजा गया। पटना में ग्राम संसद की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले कई मुखिया को सम्मानित किया गया।