पाटी: पाटी में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद निकली प्रभात फेरी; जनप्रतिनिधि नाराज़
Pati, Barwani | Aug 15, 2026 नगर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पूरा नगर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया और जगह-जगह देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। मुख्य समारोह के तहत नगर के झंडा चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ ग्राम पंचायत सरपंच सोनाली सुभाष पटेल ने पूर्ण गरिमा और सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया।