डिंडौरी: गौराकन्हारी ग्राम संगठन समूह में दोना पत्तल मशीन का जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने किया शुभारंभ
गौराकन्हारी ग्राम संगठन समूह में दोना पत्तल मशीन का विधि विधान अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने रविवार शाम 4:00 बजे शुभारंभ किया। दरअसल ग्राम संगठन समूह में दोना पत्तल मशीन के शुभारंभ से महिला स्व सहायता समूह को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई दिशा मिली दोना पत्तल इकाई शुरू होने से स्थानीय स्तर पर महिलाओ को रोजगार के अवसर मिलेंगे।