#Varanasi #VaranasiNews #Banaras #Kashi #CrimeNews #MurderCase #VaranasiPolice #UPPolice #LalpurPandeypur #TantrikMurder #BreakingNews #UPNews #HindiNews #livevns
वाराणसी के लालपुर-पाण्डेयपुर थाना पुलिस ने तांत्रिक अनीश उपाध्याय की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक परिवार की बीमारी और आर्थिक परेशानियां दूर नहीं होने पर आरोपियों ने तांत्रिक को जिम्मेदार मानते हुए हत्या की साजिश रची।
पुलिस के अनुसार, अनीश उपाध्याय को बहाने से कंचनपुर स्थित किराए के मकान पर बुलाया गया। आरोप है कि वहां लकड़ी के स्टूल, घरेलू गैस सिलेंडर और लोहे की रॉड से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। चीख बाहर न सुनाई दे, इसके लिए तेज आवाज में म्यूजिक चलाया गया। वारदात के बाद खून के निशान साफ करने और बदबू छिपाने का भी प्रयास किया गया।
पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्टूल, गैस सिलेंडर, लोहे की रॉड और म्यूजिक सिस्टम बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sadar, Varanasi | Aug 14, 2026