Public App Logo
सागर में आज एक बड़ी दुर्घटना टल गई मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने एक बार फिर अपनी तत्परता, साहस, टीम भावना और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक संभावित बड़ी रेल दुर्घटना को टाल दिया। 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर की QRF कंपनी दमोह के बांदकपुर मंदिर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास एक मालवाहक ट्रक अचानक रेलवे ट्रैक के बीच बंद हो गया। ट्रक पूरी तरह माल से लदा हुआ था और उसी समय रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आने की स्थिति बन रही थी। स्थिति की गंभीरता को भांपते ही QRF जवानों ने एक पल भी गंवाए बिना तत्काल मोर्चा संभाला। चालक की परेशानी को समझते हुए जवानों ने ट्रक को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का प्रयास शुरू किया। भारी-भरकम और माल से लदे ट्रक को हटाना आसान नहीं था, लेकिन जवानों ने एकजुट होकर पूरी ताकत लगाई और ट्रक को धक्का देना शुरू किया। जवानों के सामूहिक प्रयास और त्वरित कार्रवाई से ट्रक - Sagar Nagar News