मड़ावरा: रनगांव में संत रविदास जयंती पर श्रम एवं सेवा योजन राज्य मंत्री ने निकाली कलश वंदन यात्रा
तहसील मड़ावरा के रनगांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे भाजपा की ओर से समरसता अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ‘मन्नू कोरी’ ने करीब एक किलोमीटर तक पद यात्रा की।