बांदा सरकारी सिस्टम पर बड़ा सवाल!जिंदा किसान को कागजों में मृत घोषित किया, पेंशन और किसान सम्मान निधि बंद!सरकारी अभिलेखों में जिंदा किसान को मृत दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। अतर्रा तहसील क्षेत्र के तुर्रा गांव निवासी रामखेलावन का आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत दिखा दिया गया, जिसके चलते उनकी वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बंद हो गई।पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले की जांच कराने, अभिलेखों में खुद को जीवित दर्ज कराने और बंद सरकारी योजनाओं को दोबारा शुरू कराने की मांग की है।
सबसे बड़ा सवाल आखिर जिंदा किसान को सरकारी कागजों में मृत किसने दर्ज किया,जिम्मेदार कौन संबंधित कर्मचारी,अधिकारी या अभिलेखों में हुई कोई लापरवाही?गरीब किसान महीनों से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहा, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी?अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले की जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करता है या किसान को अपने जिंदा होने का सबूत देने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
#BandaNews18 #BandaBreaking #DMbanda #ADMbanda #SDMNaraini #बांदा #किसान #सरकारीलापरवाही
Banda, Banda | Oct 14, 2026