उधवा: उधवा-बरहरवा मुख्य मार्ग पर परिवहन विभाग ने वाहन जांच अभियान चलाकर चालकों से जुर्माना वसूला
प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी साहिबगंज के निर्देशानुसार मंगलवार को अपराह्न करीब 5 बजे उधवा-बहरवा मुख्य मार्ग स्थित मोहनपुर टावर चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार वाहन जांच अभियान में मोटरसाइकिल,तीन पहिया तथा चार पहिया वाहनों को जांच के लिए बारी-बारी से रोका गया।