नैनीताल के कालाढूंगी मार्ग में खुर्पाताल में शनिवार को अनियंत्रित होकर कार खाई में जा गिरी । जिसमे पांच लोग सवार थे।
कार में सवार लोगों का दमकल विभाग, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सकुशल रेस्क्यू किया।नैनीताल खुर्पाताल मार्ग में मनसा देवी मंदिर के पास पर्यटकों से भरी कार 300 फ़ीट गहरी खाई में गिर गई। स्कार्पियो में सवार से नैनीताल घूमने आ रहे थे जब मनसा देवी मंदिर से पहले मोड़ काटने के दौरान वहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में 3 महिलाए और 2 पुरुष मौजूद है जिन्हें रस्सी के माध्यम से खाई से बाहर निकाला जा रहा है।