राजनगर: दो दिन से लापता बैंक चपरासी राजू पाल की तलाश जारी, केन पुल पर मिली बाइक; धमकी के आरोप में FIR की मांग पर हाईवे जाम
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर पाल समाज के लोगों ने जाम लगा दिया। मामला मध्यांचल ग्रामीण बैंक बमीठा में पदस्थ चपरासी राजू पाल के दो दिन से लापता होने से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार राजू पाल की मोटरसाइकिल केन नदी के पुल पर मिली थी। इसके बाद उसके नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीईआरएफ की टीम लगातार