निज़ामाबाद: चार दिनों से फरिहा रोवां फीडर की बिजली गुल, दर्जनों गांवों में पसरा अंधेरा
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा और रोंवा फीडर की विद्युत आपूर्ति पिछले चार दिनों से बंद होने के कारण फरिहा, लहबरिया, मुहम्मदपुर, बड़ागांव, चकिया, सुराई, मैनपारपुर समेत कई गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है लगातार दो दिनों तक हुई बारिश और तेज हवा के कारण क्षेत्र में जगह-जगह बिजली के खंभे और तार टूट गए हैं,