बरेली: बरेली में मकान पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज—पुलिस ने किया मुकदमा
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मकान में जबरन घुसने, मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित सर्वेश कुमार के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने सतीश राठौर, उसकी पत्नी मंजू राठौर और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक, वह 31 जुलाई को मठलक्ष्मीपुर स्थित अपने मकान में ताला डालकर गया था। 14 अगस्त को वापस पहुंचा तो