टिकारी: टिकारी अनुमंडल के प्रखंड विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षकों के स्थानांतरण व योगदान पर विदाई-स्वागत समारोह
Tikari, Gaya | Oct 1, 2026 टिकारी अनुमंडल के सभी 4 प्रखंड के विद्यालयों से चिंहित सरप्लस शिक्षकों का दूसरे प्रखंड में स्थानांतरण हुआ। जिसको लेकर विद्यालयों में विदाई और स्वागत समरोह का कार्यक्रम आयोजित किया। शिक्षकों ने आवंटित विद्यालय में योगदान दिया। वहीं इस बीच दुख और हर्ष का माहौल देखा गया। लम्बे समय से एक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों को विभाग ने स्थानांतरण दिया है।