फतेहपुर: मलवा के अल्लीपुर में खड़ी फसल को गिराकर कब्जे का आरोप, जनप्रतिनिधियों का भय दिखाकर कब्जे का आरोप, तहसीलदार ने लगाई रोक
फतेहपुर जिले के मलवा के अल्लीपुर हाइवे में बेशकीमती जमीन में कब्जे का आरोप लगाकर शिकायतकर्ता जितेंद्र पटेल ने बताया कि विपक्षी सुरेश पटेल ने 17 बिस्वा जमीन का बैनामा करवाकर लगभग ढाई से तीन बीघा जमीन में दबंगई से कब्जे का आरोप लगाकर DM से शिकायत की। पीड़ित की माने तो विपक्षी जबरन खड़ी धान की फसल को गिराकर कब्जा जबरन दीवार खड़ी करने का आरोप लगाया।