पिपरिया: दूर-दराज से स्कूल आने वाले 25 विद्यार्थियों को मिली साइकिलें
पिपरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Bright Career English Medium & Higher Secondary School में दूर-दराज से अध्ययन के लिए आने वाले 25 मेहनती एवं होनहार विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के आवागमन को आसान बनाकर उनकी शिक्षा में सहयोग करना है।