मुगलसराय: जलीलपुर शक्ति घाट गंगा में मिला 30-35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
मुगलसराय के जलीलपुर स्थित शक्ति घाट पुलिस चौकी के पास गुरुवार को गंगा नदी में करीब 30-35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और चंदौली मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। गुरुवार दोपहर 02 बजे पुलिस द्वारा बताया गया की आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर शिनाख्त कराने में लगी है।