कुमारखंड: कुमारखंड में सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल, सीएचसी कुमारखंड में भर्ती
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित गढ़िया भगवती स्थान के पास शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे स्टेट हाइवे 91 पर अज्ञात ट्रक के धक्का से बाइक चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कुमारखंड 112 वाहन पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायल बाइक चालक को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया।