छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की डौरा चौकी पुलिस ने एक सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी को महज चंद घंटों में सुलझा लिया है। कोदौरा निवासी 56 वर्षीय वसीम अंसारी 2 अक्टूबर की शाम घर से लापता हुए थे, जिनकी लावारिस स्कूटी मिलने के बाद जंगल के नाले में उनका सिर कटा शव बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित तफ्तीश शुरू की और संदेह के आधार पर कोटडीह निवासी सोनू खैरवार और उसकी पत्नी मनबासो को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद इस रूह कंपा देने वाले हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मनबासो और मृतक वसीम के बीच पूर्व से संबंध थे। सोची-समझी साजिश के तहत मनबासो ने फोन कर वसीम को मिलने बुलाया, जहाँ पति-पत्नी ने मिलकर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने सिर और धड़ को अलग-अलग फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
#Balrampur #ChhattisgarhCrime #PoliceAction #BreakingNews #CrimeUpdate #ChhattisgarhNews #FatafatNews