मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचें ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और गगन नारंग,जंगल सफारी के साथ वन्यजीव संरक्षण पर करेंगे संवाद
Manpur, Umaria | Oct 3, 2026 मध्यप्रदेश के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार को खेल जगत की दो बड़ी हस्तियां भ्रमण पर रहेंगी। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग आज बांधवगढ़ पहुंचेंगे।अपने भ्रमण के दौरान दोनों ओलंपिक खिलाड़ी टाइगर रिजर्व के जंगलों में सफारी करेंगे और यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखंगे।