Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज को मिली 50 MBBS सीटों की सौगात, मऊ में चिकित्सा शिक्षा को मिली नई उड़ान। मऊ। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मऊ जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज को MBBS पाठ्यक्रम में 50 सीटों पर प्रवेश की मंजूरी मिल गई है। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज प्रशासन, चिकित्सकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई देकर इस उपलब्धि पर खुशी जताई। मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. मनीष राय ने कहा कि 50 MBBS सीटों की मंजूरी के साथ स्वर्गीय कल्पनाथ राय का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मंजूरी से मऊ के साथ ही आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को भी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। अब विद्यार्थियों को MBBS की पढ़ाई के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत कम होगी। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धरमाराय इंगले ने कहा कि MBBS की सीटें मिलने से मऊ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए चिकित्सा शिक्षा का नया रास्ता खुलेगा। आने वाले समय में यहां से प्रशिक्षित होने वाले चिकित्सक क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बता दें कि मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिलने से पहले बीते 19 जून को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम ने कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का निरीक्षण किया था। टीम ने कॉलेज में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, अस्पताल की व्यवस्थाओं, विभागवार संसाधनों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपलब्धता समेत विभिन्न मानकों का बारीकी से जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, वार्ड, ओटी, जांच केंद्र, आईसीयू, इमरजेंसी सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया था। 50 MBBS सीटों की मंजूरी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज से जुड़े चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने कॉलेज प्रशासन को बधाई दी। इसी क्रम में निदेशक डॉ. मनीष राय के आगमन पर डॉ. अभिनव मिश्रा, डॉ. पीयूष मिश्रा, चंदन यादव, डॉ. अमित यादव, डॉ. शाजिया, डॉ. अमृता, डॉ. प्रियंका, डॉ. गीतांजलि, डॉ. जितेंद्र, डॉ. सुमित आर्या, डॉ. राकेश मद्धेशिया समेत अन्य लोगों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। MBBS की 50 सीटों की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे मऊ की चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में पहचान और मजबूत होने की उम्मीद है। #maunews #krimsmau #kalpanathrai #medicalequipment #prakashhospitalmau

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 13, 2026

MORE NEWS

सड़क पर उतरकर यातायात नियमों का कराया गया पालन #मऊ #चेकिंगअभियान #खबरेंअभीतक #KhabareAbhiTak

सड़क पर उतरकर यातायात नियमों का कराया गया पालन #मऊ #चेकिंगअभियान #खबरेंअभीतक #KhabareAbhiTak

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 16, 2026

मंच से स्वर्गीय कल्पनाथ राय की बहू डॉक्टर सीता राय ने लगाए आरोप

मंच से स्वर्गीय कल्पनाथ राय की बहू डॉक्टर सीता राय ने लगाए आरोप

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 16, 2026

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास में  ड्यूटी व रूट व्यवस्था मे लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को चेक करते हुये दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश-
  श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनाँक 16.08.2026 को  पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास सुरक्षा/ ड्यूटी प्वाइंट्स एवं कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता तथा ड्यूटी प्वाइंट्स को गहनता से चेक किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यों एवं व्यवस्था में अब तक हासिल की गई उपलब्धियों की समीक्षा की और सभी को कांवड़ियों के आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर पैनी नजर रखने और कांवड़ मार्गों पर नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास में ड्यूटी व रूट व्यवस्था मे लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को चेक करते हुये दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश- श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनाँक 16.08.2026 को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास सुरक्षा/ ड्यूटी प्वाइंट्स एवं कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता तथा ड्यूटी प्वाइंट्स को गहनता से चेक किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यों एवं व्यवस्था में अब तक हासिल की गई उपलब्धियों की समीक्षा की और सभी को कांवड़ियों के आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर पैनी नजर रखने और कांवड़ मार्गों पर नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 16, 2026