बक्सर: जिला में विधानसभा चुनाव ड्यूटी के 300 वाहनों का भुगतान अटका, लॉगबुक कार्यालय में पड़े
Buxar, Buxar | Oct 4, 2026 नवंबर 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में लगाए गए करीब 300 वाहनों के लॉगबुक अब तक परिवहन कार्यालय में पड़े होने का मामला सामने आया है। चुनाव को लगभग एक वर्ष होने वाला है, लेकिन लॉगबुक निर्वाचन शाखा को नहीं भेजे जाने से भुगतान लटका है। जिला ट्रांसपोर्ट कार्यकारी अध्यक्ष मिंटू राय ने बताया कि चुनाव में बड़ी संख्या में वाहनों का उपयोग हुआ था।