धरियावद: विधायक थावरचन्द डामोर के प्रयासों से धरियावद विधानसभा क्षेत्र की 16 सड़कों के लिए 10.95 करोड़ की स्वीकृति मिली
धरियावद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लिए राहत भरी खबर है। विधायक थावरचन्द डामोर के लगातार प्रयासों के बाद विधानसभा क्षेत्र की 16 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ 95 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। यह स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग की बजट घोषणा क्रमांक 295/2026-27 के अंतर्गत जारी की गई है।