भागलपुर रेलवे स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां इंटरसिटी ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल चोरी करने की कोशिश एक चोर को भारी पड़ गई।
बताया जा रहा है कि ट्रेन में मोबाइल झपटने के दौरान एक यात्री ने चोर का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद चोर काफी देर तक ट्रेन के बाहर लटकता हुआ नजर आया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के साथ चोर कई किलोमीटर तक लटकता हुआ जाता दिखाई दे रहा है।
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, घटना की पूरी पुष्टि और चोर की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।