Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बिलासपुर ku#ल्हाड़ी हम#LA: वारदाT का क्लियर वीडियो आया सामने बिलासपुर: फांदी पर गोली चलाने के आरोपी सनी गिल पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पुलिस ने वाहन मालिक सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार; घटनाक्रम ने फिर गरमाई पुरानी गैंगवार बिलासपुर में वर्ष 2024 की चर्चित फायरिंग कांड से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। फांदी उर्फ सौरभ पटियाल पर गोली चलाने के मामले में आरोपी रहे पंजाब के लुधियाना निवासी सनी गिल पर 8 जुलाई 2026 की सुबह मंडी भराड़ी चौक के पास कुछ हमलावरों ने कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सनी गिल को उपचार के लिए AIIMS बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच शुरू कर दी है 20 जून 2024 को जिला न्यायालय परिसर, सर्किट हाउस और शहीद स्मारक के पास सौरभ पटियाल उर्फ फांदी पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई थी। फांदी उस समय फरवरी 2024 में पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हुए हमले के मामले में जमानत पर बाहर था और कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। फांदी गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि उसकी कार पर भी कई गोलियां लगी थीं। मौके से पुलिस ने सनी गिल को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया था। जांच में अनमोल शर्मा उर्फ गौरव नड्डा को भी गिरफ्तार किया गया था और पुलिस जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई थी। 08 जुलाई 2026 | सुबह करीब 10:00 बजे मंडी भराड़ी चौक पर सनी गिल पर कुछ व्यक्तियों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को AIIMS बिलासपुर भेजा गया। पुलिस थाना सदर में मुकदमा नंबर 167/2026 के तहत धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2) और 109 BNS में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गईं तथा CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू हुई। 08 जुलाई 2026 | शाम घटनास्थल पर ड्यूटी पर मौजूद HHC कांस्टेबल को प्रथम दृष्टया लापरवाही और निष्क्रियता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई। वहीं ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान को उसके मूल विभाग वापस भेज दिया गया। 08 जुलाई 2026 | देर रात जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल वाहन HP 23A-7920 के मालिक धीरज धर्माणी (42), निवासी करंगोड़ा, तहसील घुमारवीं को आपराधिक षड्यंत्र में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार धीरज धर्माणी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामले दर्ज रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस वारदात के बाद बिलासपुर की पुरानी गैंगवार एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। #Bilaspur #HimachalPradesh #CrimeNews #BreakingNews #HimachalPolice #AIMSBilaspur #GangWar #UTHimachal

MORE NEWS

भाजपा के समय के विकास कार्यों का श्रेय ले रहे मुख्यमंत्री: पूर्व मंत्री राजिंद्र गर्ग
पूर्व मंत्री ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता कर सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, कहा- जाने वाली है सरकार, इसलिए आनन-फानन में लगाए जा रहे शिलान्यास पट्ट

भाजपा के समय के विकास कार्यों का श्रेय ले रहे मुख्यमंत्री: पूर्व मंत्री राजिंद्र गर्ग पूर्व मंत्री ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता कर सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, कहा- जाने वाली है सरकार, इसलिए आनन-फानन में लगाए जा रहे शिलान्यास पट्ट

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Aug 17, 2026

बिलासपुर गोविंद सागर में पकड़ी गई 40 किलो की बिग हेड,
बंद सीजन खुलते ही हिमाचल के जलाशयों में पहले दिन 46.37 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन, 

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जलाशयों में दो माह के बंद सीजन के बाद 16 अगस्त को मछली पकड़ने का कार्य शुरू होते ही पहले दिन 46.37 मीट्रिक टन मछली पकड़ी गई। पिछले वर्ष बंद सीजन खुलने के पहले दिन 33.06 मीट्रिक टन मछली पकड़ी गई थी। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 13.31 मीट्रिक टन की वृद्धि दर्ज की गई है।

प्रदेश के जलाशयों, सामान्य नदियों-नालों और उनकी सहायक नदियों में 13 हजार से अधिक मछुआरे मछली पकड़ने के कार्य से अपनी आजीविका अर्जित कर रहे हैं। प्रदेश के पांच प्रमुख जलाशय—गोविंद सागर, पोंग, चमेरा, कोलडैम और रणजीत सागर—लगभग 43,785 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले हैं, जिनमें 6,300 से अधिक मछुआरे कार्यरत हैं। वहीं, करीब 2,400 किलोमीटर लंबाई वाले सामान्य जल क्षेत्रों में 6,700 से अधिक मछुआरे मछली पकड़ने के कार्य में लगे हैं।

मत्स्य संपदा के संरक्षण और मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन को सुनिश्चित करने के लिए सामान्य जल क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष 16 जून से 15 अगस्त तक दो माह का बंद सीजन रखा जाता है। इस अवधि में अधिकांश महत्वपूर्ण मछली प्रजातियां प्राकृतिक रूप से प्रजनन करती हैं, जिससे जल स्रोतों में मछली बीज का प्राकृतिक संग्रहण होता है।

बंद सीजन के दौरान मत्स्य संपदा की सुरक्षा के लिए विशेष कर्मचारी बल तैनात कर कैंप और उड़न दस्ते गठित किए गए। इस वर्ष बिलासपुर में 19 कैंप और एक उड़न दस्ता, पोंग डैम में 17 कैंप और एक उड़न दस्ता तथा चंबा में 5 कैंप और एक उड़न दस्ता गठित किया गया। कर्मचारियों ने जलाशयों में नावों के माध्यम से तथा नदियों, नालों और खड्डों के किनारों पर वाहनों एवं पैदल गश्त कर मत्स्य संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की।

16 जून से 15 अगस्त 2026 तक चले बंद सीजन के दौरान अवैध मछली आखेट के 342 मामले पकड़े गए, जिनसे विभाग ने 3.64 लाख रुपये का मुआवजा प्राप्त किया। वहीं, वर्ष 2026-27 में अब तक अवैध मछली आखेट के कुल 425 मामले पकड़े गए हैं और 4.25 लाख रुपये का मुआवजा वसूल किया गया है।

16 अगस्त को बंद सीजन खुलने के पहले दिन गोविंद सागर जलाशय से 28.16 मीट्रिक टन, पोंग जलाशय से 17.23 मीट्रिक टन, कोलडैम से 0.068 मीट्रिक टन तथा चंबा और रणजीत सागर से 0.914 मीट्रिक टन मछली पकड़ी गई।

गोविंद सागर जलाशय के जगातखाना लैंडिंग सेंटर में बग्गी सहकारी सभा के मछुआरे सुख राम ने प्रदेश की सबसे बड़ी 40 किलोग्राम की बिग हेड मछली पकड़ी। पोंग डैम में जंबल मत्स्य सहकारी सभा के मछुआरे राकेश कुमार ने 22.60 किलोग्राम की कतला, चंबा जिले में संघारा मत्स्य सहकारी सभा के मछुआरे कुलदीप ने 11 किलोग्राम की सिल्वर कार्प तथा कोलडैम जलाशय में कसोल मत्स्य सहकारी सभा के मछुआरे प्यारे लाल ने 6.5 किलोग्राम की ग्रास कार्प पकड़ी।

मत्स्य विभाग हिमाचल प्रदेश के निदेशक एवं प्रारक्षी ओम कान्त ठाकुर ने बताया कि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित और सतत प्रयासों से बंद सीजन के दौरान मत्स्य संपदा के संरक्षण तथा अवैध मछली आखेट पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि मछुआरों की आजीविका को बनाए रखने के साथ-साथ प्रदेश के जल स्रोतों में मत्स्य संपदा के संरक्षण के लिए विभाग निरंतर कार्य कर रहा है।

 #HimachalPradesh #GovindSagar #PongDam #FisheriesDepartment #Fishermen #FishingNews #HPFisheries #MatasyaSampada #ClosedSeason #BigHead #Katla #SilverCarp #GrassCarp #FishProduction #RecordCatch #Conservation #IllegalFishing #FlyingSquad #BilaspurNews #KangraNews #HimachalNews #UTHimachal #UniqueTodayNews

बिलासपुर गोविंद सागर में पकड़ी गई 40 किलो की बिग हेड, बंद सीजन खुलते ही हिमाचल के जलाशयों में पहले दिन 46.37 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जलाशयों में दो माह के बंद सीजन के बाद 16 अगस्त को मछली पकड़ने का कार्य शुरू होते ही पहले दिन 46.37 मीट्रिक टन मछली पकड़ी गई। पिछले वर्ष बंद सीजन खुलने के पहले दिन 33.06 मीट्रिक टन मछली पकड़ी गई थी। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 13.31 मीट्रिक टन की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश के जलाशयों, सामान्य नदियों-नालों और उनकी सहायक नदियों में 13 हजार से अधिक मछुआरे मछली पकड़ने के कार्य से अपनी आजीविका अर्जित कर रहे हैं। प्रदेश के पांच प्रमुख जलाशय—गोविंद सागर, पोंग, चमेरा, कोलडैम और रणजीत सागर—लगभग 43,785 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले हैं, जिनमें 6,300 से अधिक मछुआरे कार्यरत हैं। वहीं, करीब 2,400 किलोमीटर लंबाई वाले सामान्य जल क्षेत्रों में 6,700 से अधिक मछुआरे मछली पकड़ने के कार्य में लगे हैं। मत्स्य संपदा के संरक्षण और मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन को सुनिश्चित करने के लिए सामान्य जल क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष 16 जून से 15 अगस्त तक दो माह का बंद सीजन रखा जाता है। इस अवधि में अधिकांश महत्वपूर्ण मछली प्रजातियां प्राकृतिक रूप से प्रजनन करती हैं, जिससे जल स्रोतों में मछली बीज का प्राकृतिक संग्रहण होता है। बंद सीजन के दौरान मत्स्य संपदा की सुरक्षा के लिए विशेष कर्मचारी बल तैनात कर कैंप और उड़न दस्ते गठित किए गए। इस वर्ष बिलासपुर में 19 कैंप और एक उड़न दस्ता, पोंग डैम में 17 कैंप और एक उड़न दस्ता तथा चंबा में 5 कैंप और एक उड़न दस्ता गठित किया गया। कर्मचारियों ने जलाशयों में नावों के माध्यम से तथा नदियों, नालों और खड्डों के किनारों पर वाहनों एवं पैदल गश्त कर मत्स्य संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की। 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक चले बंद सीजन के दौरान अवैध मछली आखेट के 342 मामले पकड़े गए, जिनसे विभाग ने 3.64 लाख रुपये का मुआवजा प्राप्त किया। वहीं, वर्ष 2026-27 में अब तक अवैध मछली आखेट के कुल 425 मामले पकड़े गए हैं और 4.25 लाख रुपये का मुआवजा वसूल किया गया है। 16 अगस्त को बंद सीजन खुलने के पहले दिन गोविंद सागर जलाशय से 28.16 मीट्रिक टन, पोंग जलाशय से 17.23 मीट्रिक टन, कोलडैम से 0.068 मीट्रिक टन तथा चंबा और रणजीत सागर से 0.914 मीट्रिक टन मछली पकड़ी गई। गोविंद सागर जलाशय के जगातखाना लैंडिंग सेंटर में बग्गी सहकारी सभा के मछुआरे सुख राम ने प्रदेश की सबसे बड़ी 40 किलोग्राम की बिग हेड मछली पकड़ी। पोंग डैम में जंबल मत्स्य सहकारी सभा के मछुआरे राकेश कुमार ने 22.60 किलोग्राम की कतला, चंबा जिले में संघारा मत्स्य सहकारी सभा के मछुआरे कुलदीप ने 11 किलोग्राम की सिल्वर कार्प तथा कोलडैम जलाशय में कसोल मत्स्य सहकारी सभा के मछुआरे प्यारे लाल ने 6.5 किलोग्राम की ग्रास कार्प पकड़ी। मत्स्य विभाग हिमाचल प्रदेश के निदेशक एवं प्रारक्षी ओम कान्त ठाकुर ने बताया कि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित और सतत प्रयासों से बंद सीजन के दौरान मत्स्य संपदा के संरक्षण तथा अवैध मछली आखेट पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि मछुआरों की आजीविका को बनाए रखने के साथ-साथ प्रदेश के जल स्रोतों में मत्स्य संपदा के संरक्षण के लिए विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। #HimachalPradesh #GovindSagar #PongDam #FisheriesDepartment #Fishermen #FishingNews #HPFisheries #MatasyaSampada #ClosedSeason #BigHead #Katla #SilverCarp #GrassCarp #FishProduction #RecordCatch #Conservation #IllegalFishing #FlyingSquad #BilaspurNews #KangraNews #HimachalNews #UTHimachal #UniqueTodayNews

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Aug 17, 2026

सिद्ध बाबा बालक नाथ कठपोल धार की सड़क को लेकर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर से चर्चा :::: पूर्व बीडीसी अध्यक्ष ओपी गौतम

सिद्ध बाबा बालक नाथ कठपोल धार की सड़क को लेकर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर से चर्चा :::: पूर्व बीडीसी अध्यक्ष ओपी गौतम

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Aug 17, 2026

बिलासपुर ku#ल्हाड़ी हम#LA: वारदाT का क्लियर वीडियो आया सामने बिलासपुर: फांदी पर गोली चलाने के आरोपी सनी गिल पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पुलिस ने वाहन मालिक सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार; घटनाक्रम ने फिर गरमाई पुरानी गैंगवार बिलासपुर में वर्ष 2024 की चर्चित फायरिंग कांड से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। फांदी उर्फ सौरभ पटियाल पर गोली चलाने के मामले में आरोपी रहे पंजाब के लुधियाना निवासी सनी गिल पर 8 जुलाई 2026 की सुबह मंडी भराड़ी चौक के पास कुछ हमलावरों ने कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सनी गिल को उपचार के लिए AIIMS बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच शुरू कर दी है 20 जून 2024 को जिला न्यायालय परिसर, सर्किट हाउस और शहीद स्मारक के पास सौरभ पटियाल उर्फ फांदी पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई थी। फांदी उस समय फरवरी 2024 में पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हुए हमले के मामले में जमानत पर बाहर था और कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। फांदी गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि उसकी कार पर भी कई गोलियां लगी थीं। मौके से पुलिस ने सनी गिल को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया था। जांच में अनमोल शर्मा उर्फ गौरव नड्डा को भी गिरफ्तार किया गया था और पुलिस जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई थी। 08 जुलाई 2026 | सुबह करीब 10:00 बजे मंडी भराड़ी चौक पर सनी गिल पर कुछ व्यक्तियों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को AIIMS बिलासपुर भेजा गया। पुलिस थाना सदर में मुकदमा नंबर 167/2026 के तहत धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2) और 109 BNS में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गईं तथा CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू हुई। 08 जुलाई 2026 | शाम घटनास्थल पर ड्यूटी पर मौजूद HHC कांस्टेबल को प्रथम दृष्टया लापरवाही और निष्क्रियता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई। वहीं ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान को उसके मूल विभाग वापस भेज दिया गया। 08 जुलाई 2026 | देर रात जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल वाहन HP 23A-7920 के मालिक धीरज धर्माणी (42), निवासी करंगोड़ा, तहसील घुमारवीं को आपराधिक षड्यंत्र में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार धीरज धर्माणी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामले दर्ज रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस वारदात के बाद बिलासपुर की पुरानी गैंगवार एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। #Bilaspur #HimachalPradesh #CrimeNews #BreakingNews #HimachalPolice #AIMSBilaspur #GangWar #UTHimachal - Bilaspur Sadar News