Public App Logo
आगरा ने पेश की मिसाल, आपसी सहमति से शिफ्ट हुई मजार आगरा के एमजी रोड पर स्थित एक मजार को मुस्लिम समाज और प्रशासन के आपसी सहयोग से नए स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। लंबे समय से यह मजार फुटपाथ पर स्थित थी, लेकिन मेट्रो परियोजना के तहत सड़क और फुटपाथ चौड़ीकरण के बाद यह यातायात में बाधा बन रही थी। प्रशासन और मुस्लिम पक्षकारों के बीच कई दौर की वार्ता हुई, जिसके बाद समाज के लोगों ने स्वयं मजार को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। इस कदम से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। शहर में इस पहल को सामाजिक सौहार्द, सहयोग और जनहित की एक सकारात्मक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। #AgraNews #Agra #MGRoad #SocialHarmony #AgraMetro #TrafficManagement #PositiveNews #UttarPradesh #PublicInterest #ChambalTimes - Agra News