कैराना: कैराना में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल, सीएचसी से किया गया रेफर
Kairana, Shamli | Aug 15, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी राशिद व उसका भाई आरिफ पालिका बारातघर के निकट किसी कार्य से गए थे। वहां से बाईपास के रास्ते वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पानीपत बाईपास के निकट शामली की ओर से पानीपत की ओर जा रहे कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।