मोठ: मोंठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33 वर्षीय आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Moth, Jhansi | Oct 4, 2026 झांसी के मोंठ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बीरन पाल निवासी गढ़ूका को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।