घाटीगांव: आरोन में मंदिर से 11 किलो की लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
ग्वालियर के आरोन में चोरों ने मंदिर की सुरक्षा को धता बताते हुए राधारानी माता मंदिर से लड्डू गोपाल की करीब 11 किलो वजनी पीतल की मूर्ति चोरी कर ली। वारदात शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है, जिसकी जानकारी पुलिस ने रविवार सुबह 10 बजे दी।