अवंतिपुर बड़ोदिया: किसानों को परेशान करने के लिए सरकार बना रही नई-नई नीतियां : कुणाल चौधरी
किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने सरकार पर निशाना साधते हुए मीडिया से चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को राहत देने के बजाय सरकार लगातार ऐसी नीतियां लागू कर रही है, जिससे अन्नदाता परेशान हो रहा है। चौधरी ने कहा कि कभी खाद की किल्लत सामने आती है तो कभी खाद वितरण के नए नियम लागू कर किसानों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। उन