बेगुं: बेगू उपखंड के धामंचा ग्राम पंचायत के कुलाठिया में कृषि कार्य करते समय जहरीले जीव के काटने से विवाहिता की मौत
बेगू उपखंड के धामंचा ग्राम पंचायत के कुलाठिया में कृषि कार्य करते समय जहरीले जीव के काटने से विवाहिता की हुई मौत रविवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी। बेगू थाना अधिकारी चंपाराम ने बताया कुलाठिया में कृषि कार्य करते समय 20 वर्षीय विवाहिता संतरा पत्नी भेरू लाल भील को जहरीले जीव ने काट लिया जिसे बेगू एसडीएच लाया गया जहा चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित किया।