कोलेबिरा: नागरिकों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनी जा रही हैं: एसपी
सिमडेगा। पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर एसपी श्रीकांत एस. खोट्रे ने मंगलवार को 2 बजे बताया कि थाना पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या अच्छे से सुनी जाती है। शिकायत के आधार पर विधिवत कार्रवाई की जाती है। एसडीपीओ और वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर भी लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं और उनके निष्पादन का प्रयास किया जाता है।