महावन: बलदेव के नगला बली की मुख्य सड़क पर गड्ढे और जलभराव से ग्रामीण परेशान, राहगीरों को आवागमन में हो रही कठिनाई
बलदेव। ग्राम पंचायत नगला बली से बलदेव जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव होने के कारण ग्रामीणों, किसानों और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन मे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है