पातेपुर: बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के पातेपुर स्थित रमौली घर पर SVU की रेड, ₹4 लाख कैश और डीड बरामद
बांका जिले में पदस्थापित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र चौधरी के पातेपुर के रमौली गांव स्थित आवास पर SVU की टीम ने छापेमारी की। मंगलवार की सुबह से शुरू हुई छापेमारी शाम 4 बजे तक चलती रही। इस दौरान अधिकारियों को बंद घर से लगभग 4 लाख रुपए नगद एवं जमीन के कागजात मिले है। बताया गया कि SVU की टीम ने एक साथ अभियंता के पांच ठिकानों पर छापेमारी की।