फतुहा: फतुहा पुलिस ने एक प्राथमिक स्कूल से एक फर्जी शिक्षक को गिरफ्तार किया
Fatwah, Patna | Aug 16, 2026 बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के खुलासे के बाद फतुहा पुलिस ने दरियापुर नया टोला स्थित झुग्गी झोपड़ी प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात शिक्षक को गिरफ्तार किया है। फर्जी शिक्षक यू पी का रहने वाला सुनील कुमार है। जो कंकड़बाग में किराए के मकान में रहता है। फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि फर्जी शिक्षक सुनील कुमार को जेल भेजा गया है।