मोकामा घाट में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों जवान हुए शामिल
मोकामा घाट स्थित ग्रुप केंद्र के सैकड़ों जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर जवान ग्रुप केंद्र से रवाना हुए।
तिरंगा यात्रा मोकामा के शहीद गेट तक पहुंची, जहां से जवान वापस ग्रुप केंद्र लौटे। इस दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के माहौल से सराबोर नजर आया। जवानों ने तिरंगे के साथ देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
Barh, Patna | Aug 13, 2026