बहोरीबंद: मुरवारी गांव के पास बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा
बहोरीबंद-सुपेली मार्ग पर मुरवारी गांव के पास यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार 48 वर्षीय नरेश पटेल की मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार सड़क से दूर खेत में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम जमुनिया निवासी नरेश पटेल बाइक से जा रहे थे। सिद्ध बाबा स्थल के पास निजी यात्री बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0681 ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी।