चरपोखरी: स्वतंत्रता दिवस पर चरपोखरी में जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा, प्रखंड देशभक्ति के रंग में रंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चरपोखरी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों, संस्थानों एवं शिक्षण संस्थानों में पूरे उत्साह और उमंग के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।