तेंदूखेड़ा: झलौन में यात्री प्रतीक्षालय काटकर चोरी करने पहुंचे युवक पकड़े, युवाओं की सतर्कता से टली चोरी, पुलिस मौके पर पहुंची
तेंदूखेड़ा। थाना क्षेत्र के बहेरा तिग्गड़ा-डुकरसा मार्ग पर रविवार देर रात यात्री प्रतीक्षालय को काटकर चोरी करने की कोशिश कर रहे युवकों को झलौन के युवाओं की सतर्कता से पकड़ लिया गया। घटना रात करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार झलौन से करीब तीन किलोमीटर दूर डुकरसा तिग्गड़ा स्थित यात्री प्रतीक्षालय को कुछ युवक काटकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे