मैहर: मैहर में निजी लोगों पर हुई कार्रवाई, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
मैहर। आबकारी विभाग की कथित कार्रवाई को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं। आरोप है कि आबकारी अधिकारी विजय सिंह बघेल निजी व्यक्तियों को साथ लेकर एक ढाबे पर कार्रवाई करने पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक मौके पर कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, इसके बावजूद प्रकरण दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।