लखीमपुर: मामूली विवाद में वृद्ध की पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत; आरोपी किया गया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीपुर में मामूली विवाद को लेकर एक वृद्ध की पिटाई किए जाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार रामसेवक ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाबूराम पुत्र बद्री, निवासी मोहल्ला हाथीपुर, का किसी बात को विवाद हो गया था । वृद्ध की इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत।