Public App Logo
#बेल्थरारोड में न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां... #बलिया: बेल्थरारोड स्थित न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में देश का 80वां #स्वतंत्रता_दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल #प्रबंधक #सतीश_दुबे एवं #प्रबंध_निदेशिका #मोनिका_दुबे के साथ #सीयर #ब्लॉक के #बीडीओ #सूर्य_प्रकाश ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सर्वेश मिश्र भी मौजूद रहे। समारोह में स्कूल की हाउस टीम और एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित परेड प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि बीडीओ सूर्य प्रकाश सहित सभी उपस्थित लोगों ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। कार्यक्रम का कुशल संचालन आनंद श्रीवास्तव ने किया। प्रधानाचार्य पूनम प्रसाद, शिक्षक जिशान, विशाल समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की आन-बान-शान के बीच स्वतंत्रता दिवस का उत्सव यादगार बन गया। #NCPA #SCHOOL #followerseveryone #nonfollowersviewers #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #NewCentralPublicAcademy #BeltharaRoad #Ballia #IndependenceDayCelebration #Tiranga #Patriotism #NCC #CulturalProgram #ProudIndian #JaiHind #HarGharTiranga - Belthara Road News