हाइवे जाम और पुलिस से झूमाझटकी पर 10 पर FIR
तीन लोगों की मौत के बाद NH-30 किया था जाम, एम्बुलेंस भी फंसी
सतना। नादन-देहात थाना क्षेत्र के जूरा-आमाडांड़ी के बीच बरसाती नाले में मामा और दो मासूम भाइयों की डूबने से मौत के बाद NH-30 जाम कर यातायात बाधित करने और पुलिस से झूमाझटकी करने के मामले में 10 नामजद लोगों पर FIR दर्ज की गई है। समझाइश देने पहुंचे सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान समेत पुलिसकर्मियों से भी विवाद हुआ। जाम से करीब आधा किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी और एक एम्बुलेंस भी फंस गई। फोटो-वीडियो के आधार पर पुलिस ने आशीष कुशवाहा, रामकरण रजक, सुरेश रजक, गजाधर कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, सनी रजक, अमरेन्द्र कुशवाहा, शैलेन्द्र कुशवाहा, पंकज पटेल और नरेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ BNS की धारा 126(2) और 191(2) में केस दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान भी कर रही है। गौरतलब है कि 15 अगस्त की रात अंकुल कुशवाहा (19) और उसके भांजे विराज (7) व सार्थक (5) की आमाडांड़ी नाले में डूबने से मौत
Unchahara, Satna | Aug 18, 2026