रांची में जारी छात्रों के सत्याग्रह आंदोलन का आज 22वां दिन है। छात्रों ने अपनी एकजुटता दिखाने के लिए आज राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाला, इस तिरंगा यात्रा में राज्य के कोने कोने से छात्र पहुंचे। तिरंगा यात्रा जयपाल सिंह स्टेडियम से जेल चौक, लालपुर होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची। छात्र जेएसएससी सीजीएल रद्द करने और टीडीपीएल कंपनी द्वारा संचालित सभी परीक्षाओ की सीबीआई जांच की मांग कर रहे है।
#Ranchi #jharkhand #JPSC #JSSC #jssccgl #HemantSoren #छात्र_आंदोलन #रांची
Kanke, Ranchi | Aug 15, 2026