श्रीनगर: सब्जी खरीद रहे व्यक्ति के पाकेट से मोबाइल झपटकर भागा चोर, थाना में दिया आवेदन
खत्ताहाट हाट में मंगलवार को पांच बजे सब्जी खरीद रहे एक व्यक्ति के ऊपरी पाकेट से चोर ने मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गया। कदगामा निवासी मो. आलम ने बताया कि वह खत्ताहाट में सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनके ऊपरी पाकेट से मोबाइल फोन झपटकर भाग गया। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक चोर मौके से फरार हो चुका था।