प्रतापपुर: धरमपुर सर्किल के ग्राम चिटका बहरा-अम्माडाड़ जंगल में सिंगल हाथी की दस्तक, वन अमला हुआ अलर्ट
प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के धरमपुर सर्किल अंतर्गत ग्राम चिटका बहरा-अम्माडाड़ के जंगल किनारे गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक सिंगल हाथी विचरण करता देखा गया। हाथी की मौजूदगी की सूचना पर वन विभाग सतर्क हो गया। निगरानी रोस्टर के अनुसार वनकर्मी और हाथी मित्र दल लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। वन विभाग के अनुसार हाथी के सिंघरा की ओर जाने की संभावना है।