शाहबाद: कस्बाथाना में शिविर के दूसरे दिन भी ग्रामीणों की कम आवाजाही, कई विभागों के कर्मचारी रहे नदारद
Shahbad, Baran | Sep 27, 2026 विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत कस्बाथाना ग्राम पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन भी ग्रामीणों की कम आवाजाही रही। रविवार को शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कानूनगो पूनम चौहान ने बताया कि शिविर में कई लोगों की फार्मर आईडी बनाई गई। वहीं मौके पर कई विभागों के कर्मचारी नदारद मिले।