क्रिस इंटरनेशनल स्कूल मानिपुर की स्थापना के 16 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रांगण में एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 16 वर्षों की सफल शैक्षणिक यात्रा के पूरा होने पर आयोजित इस समारोह में स्कूल प्रशासन, शिक्षक, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मानिपुर की महिला थानाध्यक्ष, संडा पंचायत के मुखिया, मानिपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं मंच पर मौजूद अन्य मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। अतिथियों ने विद्यालय की 16 वर्षों की निरंतर शैक्षणिक प्रगति की सराहना की और बच्चों को अनुशासन व शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।समारोह के दौरान विद्यालय के संस्थापक एवं ओनर सुशील पाठक ने महिला थानाध्यक्ष, संडा पंचायत के मुखिया, मानिपुर पैक्स अध्यक्ष सहित सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें अंग वस्त्र (अंगवस्त्रम) भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा फीता काटकर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।मंच पर विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, नाटक और संगीत प्रस्तुत किए गए। बच्चों की शानदार प्रतिभा और आकर्षक परफॉर्मेंस ने समारोह में मौजूद सभी अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन व संस्थापक सुशील पाठक ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामीणों का इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। #bdbiharjharkhand